उधम सिंह नगर।।। काशीपुर में बनने जा रहे यातायात थाने के लिए जगह की तलाश

0
file_0000000009bc82118799faa9147e25bc

काशीपुर। बढ़ते ट्रैफिक दबाव के बीच शहर में अलग यातायात थाना बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए तीन से चार एकड़ जमीन की तलाश की जा रही है। इसमें सीज वाहनों के लिए भी सुरक्षित परिसर बनाया जाएगा।

अब तक दो कमरों से हो रहा है संचालन

यातायात पुलिस के पास वर्षों से अपना कोई भवन नहीं है। काशीपुर कोतवाली परिसर के दो छोटे कमरों से कार्यालय संचालित हो रहा है। स्टाफ के बैठने तक की समुचित व्यवस्था नहीं है। सबसे बड़ी समस्या चेकिंग के दौरान पकड़े जाने वाले वाहनों को लेकर आती है। जगह न होने से सीज किए गए बड़े वाहनों को आईआईएम काशीपुर परिसर में खड़ा करना पड़ता है। दोपहिया वाहनों को कोतवाली परिसर में खड़ा किया जाता है। कोतवाली परिसर का काफी हिस्सा सीज किए वाहनों से पट चुका है। कई बार वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी लोग सवाल खड़े करते हैं।जब ज़ब्त किये वाहन को व्यक्ति छुड़ाने आते हैं तो मालूम होता है कि उनके वाहन में बहुत सारे पुर्जे गायब है और फिर सवाल ईमानदारी पर उठते हैं।।।।।

यातायात पुलिस प्रभारी नीरज कुमार ने जानकारी दी कि यातायात थाना और भवन नहीं होने से सिग्नल, बैरिकेड, साइन बोर्ड आदि के लिए विभागीय सहायता भी समय पर नहीं मिल पा रही है। यातायात थाने के लिए भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव भेजा गया है। थाना बनने से शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और पुलिसिंग भी बेहतर हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *