उत्तराखंड।।।कैंचीधाम और नैनीताल में अब बुकिंग जरूरी, रजिस्ट्रेशन भी होगा, भीड़ कंट्रोल के लिए प्रशासन का फैसला
वर्तमान में पहाड़ पर जाम का सबब बने कैंचीधाम और नैनीताल में एंट्री आसान नहीं होगी। बिना बुकिंग नैनीताल आने वालों पर कैंचीधाम नैनीताल पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे प्राइवेट वाहन अब प्रसाशन की राडार पर हैं। पिछले दिनों पहुंची भीड़ के बाद कमिश्नर कुमाऊं ने टैक्सी, होटल समेत सभी स्टेक होल्डरों की बैठक ली है और कैंचीधाम में रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य पर सहमति बनी। इसके लिए डीएम और एसएसपी को एक बुकिंग प्लान तैयार कर शासन को भेजने को कहा है।
कुमाऊँ कमिश्नर श्री रावत ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हाईवे को किसी सूरत में जाम से मुक्त किया जायेगा। अल्मोड़ा बागेश्वर और पिथौरागढ़ तक फ्री मूवमेंट होना चाहिए। इसके साथ कैंचीधाम में भीड़ मैनेजमेंट के लिए अलग-अलग रास्ते बनेंगे और वीकेंड से पहले सीओ और एसडीएम को बैठक कर शटल सेवा लगानी होगी। कैंचीधाम में शिप्रा नदी में नहाने पर रोक लगाई गई है और वन विभाग को नियमों के उलंघन करने वालों पर कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
दुकानदारों के ओवररेट
कैंचीधाम में ओवररेटिंग करने वाले दुकानदारों से लेकर होटल मालिकों पर छापेमारी और कार्रवाई होगी। साथ ही सभी को समान व होटल की रेटलिस्ट लगानी अनिवार्य कर दी गयी है। नियम उलंघन पर सीधे लाइसेंस निरस्तीकरण के निर्देश दे दिए गए हैं।
समस्या की शरुआत
दरअसल पिछले वीकेंड पर हालात खराब हो गए। एक दिन में कैंचीधाम में 50 हजार से ज्यादा की भीड़ रिकॉर्ड की गई लेकिन अब नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि 20 हजार से 25 हजार तक क्राउड मैनेजमेंट पुलिस कर लेगी लेकिन अब बुकिंग के बिना एंट्री आसान नहीं रहेगी।क्योंकि कैंचीधाम से आगे जाने वालों के लिए हाईवे खाली रखना होगा। इसके साथ ही पिछले दिनों सोशल मीडिया पर स्थानीय लोगों द्वारा इस समस्या से निजात के लिए काफ़ी लिखा गया था।इस सबको देखते हुए यह कार्यवाही अति आवश्यक थी।।।।।
