उत्तराखंड।।।। हेलीकॉप्टर दुर्घटना ग्रस्त, जोशीमठ के पास हुआ हादसा,6 लोग थे सवार
जोशीमठ।।।उत्तराखंड के चमोली जिले में एक हेलीकॉप्टर के लापता होने की जानकारी सामने आई थी. कुछ दी देर बार सूचना मिली कि हेली चाई गांव जोशीमठ के पास क्रैश हो गया है. इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे।

हेलीकॉप्टर ने दोपहर 1.14 बजे बर्फबारी के बीच बदरीनाथ धाम से देहरादून सहस्त्रधारा हेलीपैड के लिए उड़ान भरी थी. इसके कुछ देर बाद ही जोशीमठ के पास हाथी पर्वत इलाके में हेलीकॉप्टर लापता हो गया. बाद में जिला प्रशासन को हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना मिली।
श्री बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहे ट्रांस भारत एविएशन के हेलिकॉप्टर के जोशीमठ क्षेत्रांतर्गत मारवाड़ी पुल के ऊपर जेपी पावर हाउस की और पहाड़ी में दुघर्टनाग्रस्त होने की सूचना मिली है, जिसमें 01 पायलट और 05 यात्री सवार होने बताए जा रहे हैं. हेलीकाप्टर दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है, जिसमें पुलिस, एसडीआरएफ, सेना एवं आईटीबीपी मौके के लिए रवाना की गई हैं.
– प्रतीक जैन, सीईओ, यूकाडा
प्रशासन की ओर से बताया गया कि भारतीय सेना ने ही सबसे पहले DM चमोली को सूचना दी थी कि हाथी पर्वत के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. इसके बाद ही रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया।।।।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया. क्षेत्र में हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. हेलीकॉप्टर में पायलट सहित 6 यात्री सवार थे जिनके संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है.
– विवेक प्रकाश, अपर जिलाधिकारी चमोली
मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश।।।।।।
इस मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी जानकारी शेयर की है. उन्होंने बताया कि, ‘चाई गांव जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है. जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सीएम धामी ने बताया कि वो खुद भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहे हैं. गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
हेलीकॉप्टर में सवार लोगों के नाम।।।।।
- कैप्टन हिमांशु (पायलट)
- प्रताप
- अरूण
- शंकर
- सुधीर
- एमएस नागाराजा
