दिल्ली।।।। पूर्व मंत्री शाहनवाज़ हुसैन और कांग्रेस विधायक अकरम खान बने समधी
दिल्ली।।। कांग्रेस के विधायक अकरम खान ने अपनी बेटी की शादी बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन के बेटे के साथ की है। धूमधाम से नई दिल्ली में अरबाज हुसैन और अफशां खान का निकाह हुआ। सोमवार को रिस्पेशन में बीजेपी और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

आपसी सहमति से जुड़े संबंध।।
यमुनानगर के जगधारी से कांग्रेस विधायक अकरम खान का बेटी अफशां के साथ एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह बताते हैं कि शादी का कुछ सामान लेकर आते समय उन्हें याद आया कि कभी वह बेटी के लिए खिलौने लाया करते थे, लेकिन अब उसके लिए शादी का जोड़ा लेकर जा रहे ।पिता की यह बात सुनकर अफशां भावुक हो जाती हैं। दोनों की शादी परिवारों की सहमति से तय हुई थी। अफशां ने मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है, जबकि अरबाज इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कारोबार से जुड़े हैं।शादी से पहले अकरम खान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी निमंत्रण देने पहुंचे थे। उस दौरान उनके साथ परिवार के सदस्य और कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा भी थीं।
तीन पीढ़ियों की राजनीतिक विरासत
अकरम खान राजनीति के साथ वह कृषि कार्य भी करते हैं। उनके पिता चौधरी मोहम्मद असलम खान 1987 और 1991 में छछरौली से विधायक चुने गए थे।
उनके दादा चौधरी अब्दुल रशीद खान भी स्थानीय राजनीति में सक्रिय रहे। अकरम खान 1996 में निर्दलीय विधायक बने। वर्ष 1999 में ओमप्रकाश चौटाला सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे और बाद में विधानसभा उपाध्यक्ष भी बने।
वर्ष 2009 में बसपा के टिकट पर जगाधरी से जीते और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में 67,403 वोट हासिल कर विधायक बने।

बता दें कि सोमवार को हुए रिस्पेशन में दोनों दलों के कई बड़े दिग्गज नेता शामिल हुए। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और भूपेंद्र हुड्डा समेत कई नेता पहुंचे। बता दें कि निकाह के बाद सोमवार रात दिल्ली में रिसेप्शन समारोह आयोजित किया गया। 25 अक्टूबर को दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित पीएसओआइ क्लब में दोनों का निकाह हुआ।
