पंजाब।।। अपनी ही सरकार पर बरसे आम आदमी पार्टी के दो विधायक,,,, बोले पंजाब के हालात बिगाड़ने के लिए केजरीवाल और विश्व कुमार जिम्मेदार
पंजाब।।।। आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. दोनों ने पार्टी नेतृत्व और भगवंत मान सरकार पर नशा, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और किसानों के मुद्दों पर AAP सरकार को घेरा है. उन्होंने नशामुक्त पंजाब के चुनावी वादे पूरे न होने, नशे की होम डिलीवरी, चिट्टे की बिक्री, और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा चिंता जताई।।।
पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे के बाद उन्होंने पार्टी नेतृत्व और भगवंत मान सरकार पर गंभीर सवाल उठाए. दोनों विधायकों ने अरविंद केजरीवाल और विश्व कुमार की भूमिका को लेकर निशाना साधा और पंजाब के मौजूदा हालात के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया।
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सबसे प्रमुख मुद्दा पंजाब को नशामुक्त और भ्रष्टाचारमुक्त बनाने की चुनावी गारंटी का रहा. विधायकों ने सवाल उठाया कि सत्ता में आने के साढ़े चार साल से ज्यादा समय बीतने के बावजूद नशे और भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण क्यों नहीं हो पाया।
उनका आरोप था कि पंजाब में चिट्टे की बिक्री, नशे की होम डिलीवरी और नशे के कारण परिवारों के उजड़ने की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं. उन्होंने नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया।
पठानमाजरा और जौड़ामाजरा ने मानसा में 13-14 अक्टूबर को नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या का हवाला देते हुए सरकार से कानून-व्यवस्था पर जवाब मांगा. विधायकों ने कहा कि पंजाब में चेन स्नैचिंग, फिरौती की कॉल, गैंगस्टरवाद और हत्याओं की घटनाओं ने आम नागरिकों और कारोबारियों में चिंता पैदा की है. उनका आरोप था कि अपराधियों में कानून का भय कम होता दिखाई दे रहा है. पुलिस थानों और एसएसपी कार्यालयों के आसपास हुई आपराधिक घटनाओं का भी जिक्र किया गया।
भ्रष्टाचार के मामलों में दोहरे मापदंड का सरकार पर आरोप।।।
भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने तहसीलों, पुलिस थानों और सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी के आरोप लगाए. मंत्री विजय सिंगला, संजीव अरोड़ा और दूसरे मामलों का हवाला देते हुए उन्होंने सवाल किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में एक समान मापदंड क्यों नहीं अपनाया जा रहा।
किसानों के मुद्दे पर सभी फसलों पर एमएसपी की गारंटी, मक्का और मूंग की खरीद, यूरिया की उपलब्धता और किसान सम्मान निधि से जुड़े मुद्दे उठाए गए. विधायकों ने आरोप लगाया कि किसानों से किए गए कई चुनावी वादे अब तक पूरे नहीं हुए. उन्होंने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने करीब 14,191 करोड़ रुपये के बकाये का भी ज़िक किया।
शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल।।।।
विधायकों ने दावा किया कि पंजाब के करीब 2,400 स्कूल सिर्फ एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं, जिनमें लगभग 77 हजार विद्यार्थी पढ़ रहे हैं. कॉलेजों में 1,531 प्रोफेसर पद और स्वास्थ्य विभाग में 1,098 पद खाली होने का मुद्दा भी उठाया गया. स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में डिस्पेंसरी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति, डॉक्टरों की कमी, आयुष्मान योजना और 16 मेडिकल कॉलेज बनाने के चुनावी वादे पर सवाल खड़े किए।
दोनों नेताओं ने दलित समुदाय से जुड़े मुद्दों में छात्रवृत्ति, राजनीतिक प्रतिनिधित्व, दलित उपमुख्यमंत्री बनाने के चुनावी वादे और दलितों पर अत्याचार के मामलों को भी उठाया. इसके अलावा बेअदबी के मामलों में दोषियों को सजा दिलाने के वादे को लेकर भी सरकार को घेरा है।
इस बग़ावत से आने बाले चुनावों में पार्टी के अंदर और बाहर के विरोधियों को कितना बल मिलेगा या ये बग़ावत इनकी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की इति है ये आने बाले दिनों में पता चलेगा फिलहाल बग़ावत हो चुकी।।।।
