जम्मू कश्मीर।।। उमर अब्दुल्ला ने की दूसरी शादी ,,CM रहते शादी करने वालों में पांचवें मुख्यमंत्री बने
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की है। यह शादी पहली पत्नी पायल अब्दुल्ला से तलाक के करीब 3 महीने बाद हुई।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी कर ली है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी को साझा किया। उमर अब्दुल्ला ने इंस्टाग्राम पर निधि राजदान के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ‘कल से एक नए सफर की शुरुआत हुई।’ उन्होंने इस पोस्ट में निधि राजदान को भी टैग किया। उमर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी अपनी शादी की पुष्टि की।
पहली पत्नी से तलाक की मंजूरी
उमर अब्दुल्ला ने शादी के अगले दिन अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय की जानकारी प्रशंसकों और समर्थकों के साथ साझा की। उनकी इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर यह खबर चर्चा में आ गई। यह शादी सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी पहली पत्नी पायल अब्दुल्ला से तलाक को मंजूरी दिए जाने के करीब 3 महीने बाद हुई है। 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला की शादी खत्म करने का आदेश दिया था। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने अदालत को बताया था कि वे आपसी सहमति से वैवाहिक संबंध खत्म करना चाहते हैं। इसके साथ ही दोनों ने लंबित विवादों को सुलझाने और एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने पर भी सहमति जताई थी।
इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत आपसी सहमति से तलाक देने की मांग करते हुए संयुक्त आवेदन दाखिल किया था। दोनों की ओर बरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि दोनों सभी विवादों को आपसी सहमति से खत्म करने के लिए तैयार हैं।
