नेपाल ।।डोलपा जिले की जेल से 6 कैदी सुरंग खोदकर फरार,,, बॉर्डर नजरे तेज

0
isa-saraga-ka-rasata-farara-hae-aatha-katha_bbeefca606eb346cf13ca961fe0a765e

नेपाल के कर्णाली प्रांत में डोल्पा जिले की जेल से 6 कैदी सुरंग खोदकर फरार हो गए. इन कैदियों के भागने की कहानी पूरी तरह से फिल्मी है, वह लंबे समय से प्लानिंग बना रहे थे और सुरंग खोद रहे थे. आधी रात में जेल में सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर सभी भाग निकले. फरार सभी कैदी सजायाफ्ता थे. कैदियों के भारत में एंट्री करने की आशंका को देखते हुए उत्तर प्रदेश और बिहार से सटी भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है. घटना के बाद से ही नेपाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. बताया जा रहा है कि भागने वाले कैदियों में कई गंभीर मामलों में दोषी थे।

डोल्पा जेल में सुरंग खोदी।।।।।।।।

घटना शुक्रवार की रात की है, कैदियों ने अपने बैरक के फर्श को काटना शुरू किया और जेल की बाहरी सुरक्षा दीवार के पार तक लगभग 3.5 से 4.63 मीटर यानि लगभग 12 से 15 फीट लंबी सुरंग खोद डाली. शनिवार सुबह करीब 6 बजे जब जेल प्रशासन रोजाना की तरह कैदियों की नियमित गिनती करने पहुंचा, तब इस भारी सुरक्षा चूक का खुलासा हुआ. बैरक में कैदी गायब थे और वहां एक गहरी सुरंग दिखाई दे रही थी. जेल के भीतर सुरंग मिलने से पूरे नेपाल के प्रशासनिक और सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया. फरार अपराधियों में से 5 कैदी दुष्कर्म जैसे संगीन जुर्म के तहत जेल में सजा काट रहे थे।।।।

भारत नेपाल सीमा पर बढ़ी सुरक्षा

नेपाल में हुए इस जेल ब्रेक का सीधा असर भारत की सीमा सुरक्षा पर पड़ा है. डोल्पा जिले की भौगोलिक स्थिति और खुली सीमा का फायदा उठाकर ये कैदी भारत में दाखिल हो सकते हैं, इस इनपुट के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्टिव हैं. यूपी के महराजगंज जिले से लगी सोनौली और बेलहिया सीमा, इसी तरह से बिहार से सटी सीमाओं पर भी हाई अलर्ट घोषित है. सशस्त्र सीमा बल  और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाल लिया है. यहां से आने जाने वालों की संघन चेकिंग की जा रही है. यहां ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है, जबकि संदिग्ध ठिकानों की तलाश भी शुरू कर दी है।

वहीं नेपाल में इतनी कड़ी सुरक्षा के बाद भी कैदियों के भागने के बाद जेल प्रशासन पर सवालियां निशान खड़े हो गए हैं. इस मामले में गंभीर जांच शुरू हुई है. बताया जा रहा है कि एक तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है. जेल के अंदर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. नेपाल की सेना, सशस्त्र पुलिस बल और जनपद पुलिस की टीमें डॉग स्क्वायड के साथ फरार कैदियों की तलाश में जुटी हैं. वहीं इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में भी अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *