उत्तराखंड मसूरी में भव्य शोभा यात्रा के साथ शरद उत्सव की शुरुआत (12 साल )आपदा के बाद से नहीं हुआ था

0
images (4)

मसूरी।।। पहाड़ों की रानी मसूरी में 12 साल के लंबे अंतराल के बाद मंगलवार को शरदोत्सव की पुरानी रौनक देखने को मिली। सर्वे मैदान से निकली भव्य शोभायात्रा में देशभर की विविध संस्कृति के रंग देखने को मिले।

बारिश के बाबजूद  कलाकारों और स्थानीय लोगों का उत्साह कम नहीं था। विभिन्न राज्यों से पहुंचे कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोक नृत्य और लोक कला की प्रस्तुतियां देकर मसूरी को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।

शोभायात्रा सर्वे मैदान से शुरू होकर मालरोड होते हुए गांधी चौक पहुंची. इसमें बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक ने उत्साह के साथ भाग लिया. रास्तेभर पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भीड़ कलाकारों की प्रस्तुतियां देखने के लिए जुटी रही. अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और संगीत ने लोगों को देश की सांस्कृतिक विविधता से रूबरू कराया।

बारिश के कारण मुख्यमंत्री का दौरा रद्द

 शरदोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को भी शामिल होना था. लेकिन मसूरी में खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण मुख्यमंत्री का दौरा रद्द हो गया. उनके कार्यक्रम में नहीं पहुंचने से लोगों और आयोजकों में कुछ मायूसी भी देखने को मिली. हालांकि, इसके बावजूद  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उत्साह कम नहीं हुआ. जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने संयुक्त रूप से शरदोत्सव का शुभारंभ किया।

12 साल का इंतजार!

नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी और अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन के अनुसार केदारनाथ आपदा के बाद मसूरी में शरदोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया था. करीब 12 साल के इंतज़ार के बाद नगर पालिका के प्रयासों से इस सांस्कृतिक आयोजन को दोबारा शुरू किया गया है. लंबे समय बाद आयोजित हो रहे उत्सव को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भी उत्साह है।

पांच दिन मसूरी रंगारंग।।।।

पांच दिन के शरदोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक, मनोरंजक और लोककलाओं से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. स्थानीय कलाकारों के साथ देश के अलग-अलग राज्यों से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे. इससे पर्यटकों को जहां उत्तराखंड की संस्कृति को करीब से जानने का अवसर मिलेगा, वहीं देश की विविध लोक परंपराओं को करीब से देखने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *