मायावती जी का दिल पिघला,, फिर माफ किया आकाश आनंद को
Oplus_16908288
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) चीफ मायावती ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक और मौका देते हुए राष्ट्रीय संयोजक बनाया है. मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा- ”पूरी पार्टी ही मेरा परिवार है और उनके हित के बारे में सोचना ही मेरे लिए सर्वोपरि है. पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए पिछले कुछ दिनों में मुझे सख्त फैसले लेने पड़े, जिसकी वजह से मेरे अपने भाई-बहन और उनके परिवार के लोगों से खटास भी रही, जोकि जग जाहिर है।।
मायावती का बयान
BSP चीफ ने आगे लिखा-”वैसे तो आकाश आनन्द का व्यक्तित्व पार्टी में काफी हद तक ठीक ही रहा है, लेकिन पिछले दिनों कुछ वजहों से पार्टी संगठन में कई बार कुछ जरूरी बदलाव भी करने पड़े. फिर आखिर में आकाश आनन्द के ससुर अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास लेने के लिए मजबूर भी होना पड़ा. जिसके बाद से आकाश आनन्द के व्यक्तित्व और कार्यशैली में काफी कुछ बदलाव भी लोगों ने देखा. पार्टी में वापिसी के लिए अभी हाल ही में आकाश ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट किया, जो काफी चर्चा में है. ऐसे में अब पार्टी काफी सोच-विचार करने के बाद आकाश आनन्द को फिर से BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाकर काम करने का मौका दे रही है।।
आकाश आनंद के माफी मांगने पर वापसी!
दरअसल, आकाश आनंद ने हाल ही में एक पोस्ट करते हुए बुआ मायावती से माफी मांगी थी. उन्होंने BSP चीफ को अपनी राजनीतिक गुरु और प्रेरणा बताते हुए कहा कि उनकी चुप्पी को गलत समझा गया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आकाश आनंद ने लिखा, ”राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आप से ही सीखा, जो कुछ किया, आपके मार्गदर्शन में किया. इसलिए आज अपनी बात सीधे आपके सामने और पूरे बहुजन समाज के सामने रखना चाहता हूं. पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया में मेरे बारे में कई तरह की खबरें और अफवाहें चल रही हैं. मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मैं किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहा. ना आज, ना कभी. BSP मेरे लिए सिर्फ एक पार्टी नहीं, मेरा परिवार है।।
अब देखना यह है कि मायावती जी की इन असामान्य हरकतों की वजह से पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनाव में लाभ होता है या हानि।।
