जागो।।क्या आपके यहां भी स्मार्ट मीटर लग गया है बिल ज्यादा आ रहा है?तो चैक करें तरीके ये हैं।

0
1200-675-25622517-thumbnail-16x9-dfl-aspera

स्मार्ट मीटर तकनीक पर आधारित होते हैं और आमतौर पर ये बिल्कुल सटीक रीडिंग दर्ज करते हैं. लेकिन कई बार उपभोक्ताओं को शिकायत होती है कि उनका बिजली बिल अचानक बहुत ज्यादा आ रहा है. दरअसल, किसी तकनीकी खराबी, वोल्टेज में गड़बड़ी या इंस्टॉलेशन एरर  कू वजह से कभी-कभी रीडिंग गलत भी आ सकती है।।

अगर आपको लगता है कि आपका बिजली बिल आपकी खपत की तुलना में बहुत अधिक आ रहा है, तो बिजली विभाग को शिकायत करने से पहले आप खुद कुछ आसान टेस्ट करके इसकी पुष्टि कर सकते हैं. बिजली के मीटर या मेन बोर्ड के साथ खुद कोई छेड़छाड़ न करें. कोई भी टेस्ट करते समय सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें और केवल स्विच-ऑफ या ऑन के जरिए ही घरेलू परीक्षण करें।।

सभी उपकरण बंद करके चेक कर सकते हैं

  • घर के सभी बिजली के उपकरण जैसे पंखे, लाइट, टीवी, फ्रिज, एसी वगैरह बंद कर दें और मेन स्विच ऑन रखें.
  • इसके बाद स्मार्ट मीटर की स्क्रीन या उस पर जलने वाली रेड लाइट को ध्यान से देखें.
  • अगर सारे उपकरण बंद होने के बावजूद मीटर का अंक (Digit) लगातार बढ़ रहा है या पल्स लाइट तेजी से झपक रही है, तो मीटर में तकनीकी खराबी या घर की वायरिंग में लीकेज हो सकती है।।

     लोड टेस्ट कर सकते हैं

    • घर में 1000 वाट का कोई उपकरण जैसे हीटर या गीजर लें.
    • 1000 वाट का उपकरण 1 घंटे लगातार चलने पर ठीक 1 यूनिट बिजली खपत करता है.
    • उपकरण चलाने से पहले और 1 घंटे बाद की मीटर रीडिंग दर्ज करें. यदि 1 घंटे में 1 यूनिट से बहुत ज्यादा या कम रीडिंग आती है, तो मीटर की सटीकता पर सवाल उठना वाजिब है।।

    अचानक बिल में आई तेजी पर नजर रखें 

    अगर आपने घर में कोई नया बड़ा उपकरण इस्तेमाल करना शुरू नहीं किया है और न ही आपकी दैनिक आदतों में बदलाव आया है, फिर भी आपका मासिक बिल दोगुना या तीन गुना आ गया है, तो यह स्मार्ट मीटर में खराबी का पहला स्पष्ट संकेत हो सकता है।।।

    मोबाइल ऐप और डिस्प्ले रीडिंग का मिलान कर सकते हैं

    ज्यादातर बिजली कंपनियां स्मार्ट मीटर के साथ मोबाइल ऐप की सुविधा भी देते हैं. ऐप में दिखाई दे रही दैनिक या प्रति घंटे की खपत की तुलना अपने फिजिकल स्मार्ट मीटर के डिस्प्ले पर दिख रही रीडिंग से करें. अगर ऐप के डेटा और मीटर के डिस्प्ले में बड़ा अंतर या मिसमैच दिखता है, तो यह सिस्टम में गड़बड़ी का संकेत है।।।।।

    तो ध्यान रहे आपकी सतर्कता आपके काफी पैसे बचा सकते हैं और यह सवाल खाली बिजली की मीटर पर लागू नहीं होता बल्कि हर उसे चीज पर लागू होता है जिसमें आपकी सतर्कता जरूरी है।।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *