उत्तराखंड।।। हरीश रावत से कांग्रेस नेतृत्व नाराज, ‘पार्टी को बिना बताए मुहिम चालू’
उत्तराखंड से बड़ी सियासी खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से कांग्रेस नेतृत्व नाराज बताया जा रहा है. आरोप है कि रावत ने बिना पार्टी नेतृत्व को बताए ही यात्रा निकाल ली, जिससे आलाकमान खफा हो गया. वहीं अब पार्टी ने हरीश रावत को नसीहत दी है।
दरअसल, उत्तराखंड की प्रभारी महासचिव कुमारी शैलजा ने हरीश रावत को चिट्ठी लिखी, जिसमें कहा गया कि आप जो यात्रा निकाल रहे हैं, उसको लेकर आपने पीसीसी से कोई चर्चा नहीं की है. कांग्रेस नेतृत्व ने कहा कि अगले कुछ महीनो में विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए पार्टी में एकजुटता की जरूरत है।
बिना पार्टी में चर्चा के यात्रा निकालना पार्टी के हित में नहीं।।।।।।

कांग्रेस आलाकमान ने हरीश रावत से कहा कि इस समय प्रदेश कांग्रेस के समानांतर कोई यात्रा निकालना पार्टी के लिए हितकारी नहीं होगा, इसलिए आप अपनी यात्रा को आगे ना बढ़ाएं. पार्टी ने कहा कि आपने कई विवादित बयान भी दिए हैं।
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का जनता के बीच संपर्क स्थापित करने को लेकर सोमवार से जन संवाद यात्रा निकालने का कार्यक्रम है. कांग्रेस नेताओं के मुताबिक व्यापारियों, किसानों और आम जनता की समस्याओं को समझने के लिए इस यात्रा को निकालने का कार्यक्रम था।
