उत्तराखंड।। टनकपुर के बनबसा में कैबिनेट की बैठक,,, सीमांत क्षेत्रों तक सरकार का सीधे पहुंचने का प्रयास
उत्तराखंड में अब सरकार की कैबिनेट बैठकें सिर्फ राजधानी देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में पहली बार कुमाऊं मंडल के सीमांत जिले चंपावत के बनबसा में कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है।
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में होने जा रही यह बैठक सीमांत क्षेत्रों को शासन की प्राथमिकताओं के केंद्र में लाने की दिशा में एक नई पहल के तौर पर देखी जा रही है।
यह क्षेत्रों तक सरकार… और विकास को नई रफ्तार देने की कोशिश।
यह बैठक सीमांत इलाकों की स्थानीय समस्याओं, विकास की संभावनाओं और क्षेत्र की प्राथमिक जरूरतों को सीधे शासन के सामने लाने के लिए आयोजित की गई है।।
सीमांत क्षेत्रों में सड़क, कनेक्टिविटी, रोजगार, पर्यटन, बुनियादी सुविधाओं और पलायन जैसे मुद्दे लंबे समय से स्थानीय विकास की चर्चा के केंद्र में रहे हैं। ऐसे में सरकार की कैबिनेट बैठक का सीमांत क्षेत्र में आयोजित होना प्रशासनिक फैसलों को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
यह पहल सरकार और सीमांत क्षेत्रों के बीच संवाद को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है।
अब देखना होगा कि बनबसा की इस कैबिनेट बैठक में सीमांत क्षेत्रों के विकास को लेकर कौन-कौन से फैसले लिए जाते हैं और उनका जमीन पर कितना असर दिखाई देता है।
