उत्तराखंड।।।।। वायु प्रदूषण सर्वेक्षण में काशीपुर और ऋषिकेश को रैंकिंग में ऊपर ले जाने के प्रयास

0
images (7)

देहरादून: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम की मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में काशीपुर और ऋषिकेश में वायु प्रदूषण कम करने पर चर्चा हुई.  पिछले साल के मुकाबले दोनों शहरों की रैंकिंग में गिरावट के बाद सुधार के लिए कार्ययोजना पर जोर दिया गया है।

उत्तराखंड के काशीपुर और ऋषिकेश में वायु प्रदूषण कम करने एवं स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधारने के लिए अब नए सिरे से प्रयास किए जाएंगे. पिछले साल के मुकाबले दोनों शहरों की रैंकिंग में गिरावट आने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) की मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में इस पर चर्चा की गई।जिसके तहत एंड-टू-एंड पेवमेंट, ग्रीनिंग और ट्रैफिक कंजेशन कम करने के उपायों पर काम करने के निर्देश दिए गए।

सड़कों के किनारों पर सफाई रखने पर जोर: एंड-टू-एंड पेवमेंट के तहत सड़कों के किनारों और उन हिस्सों को पक्का करने पर ध्यान दिया जाएगा, जहां कच्ची जमीन होने के कारण वाहनों की आवाजाही से धूल उड़ती है. सड़क के किनारे मिट्टी और खुले हिस्सों से उठने वाली धूल वायु प्रदूषण का एक कारण बनती है। साथ ही सड़कों की नियमित सफाई और निर्माण सामग्री से फैलने वाली धूल को नियंत्रित करने के प्रयास भी महत्वपूर्ण होंगे।

हरियाली के तहत सड़कों के किनारे, खुले स्थानों और उपलब्ध खाली जमीन पर पौधरोपण व हरित क्षेत्र विकसित करने पर जोर रहेगा. हरित पट्टियां विकसित होने से धूल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

काशीपुर और ऋषिकेश दोनों ही शहरों में प्रदूषण कम करने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहे हैं. इसमें तीन बिंदुओं पर फोकस करते हुए काम किया जाएगा.“-पराग मधुकर धकाते, सदस्य सचिव, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उत्तराखंड।

हालांकि इन उपायों का वास्तविक असर उनके क्रियान्वयन और नियमित निगरानी पर निर्भर करेगा. फिलहाल, दोनों शहरों की सेहत सुधारने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *