उत्तराखंड।।। CBIएक्शन ,पूर्व विधायक सुरेश राठौर से गहन पूछताछ

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सीबीआई ऐक्शन मोड में नजर आ रही है। अंकिता भंडारी मामले में CBI ने कार्रवाई शुरू कर दी है। CBI की टीम शनिवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर के आवास पर पहुंची और पूछताछ शुरू की। खबर लिखे जाने तक हरिद्वार के BHELगेस्ट हाउस में पूर्व विधायक से पूछताछ जारी थी। एक दिन पहले ही शुक्रवार को एक नए घटनाक्रम में अंकिता के माता-पिता ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई थी।

सीबीआई – होगी पूरी छानबीन

शुक्रवार को अंकिता के पिता वीरेन्द्र सिंह भंडारी और माता सोनी देवी ने दिल्ली में सीबीआई के मुख्यालय में जांच एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई थी। इस मुलाकात के दौरान सीबीआई के अधिकारियों ने उनको भरोसा दिया था कि मामले के हर पहलू की निष्पक्ष और न्याय संगत तरीके से गहन जांच की जाएगी।।।।।।

नार्को टेस्ट की मांग

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक बयान में कहा था कि विशेष निदेशक मनोज शशिधर और संपत मीणा ने अंकिता के माता पिता को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। वहीं पीड़ित परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि अंकिता के माता-पिता ने सीबीआई निदेशक को लिखित अनुरोध देकर पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर का नार्को टेस्ट कराने की मांग की ।

उर्मिला सनावर की ऑडियो क्लिप

सनद रहे उर्मिला सनावर की एक ऑडियो हत्या में कथित रूप से एक वीआईपी की भूमिका का जिक्र करते हुए वायरल हो गई थी। इससे इस हत्याकांड का मुद्दा एकबार फिर गर्म हो गया था। बताया जाता है कि उत्तराखंड के गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद अनिल बलूनी भी सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात के दौरान पीड़िता के परिवार के साथ मौजूद थे।

कोंग्रेस विधानसभा का करेगी घेराव, निकालेगी न्याय यात्रा

इस बीच कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने अंकिता भंडारी हत्या मामले समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर 27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करने का ऐलान किया है। कुमारी सैलजा ने कहा कि 27 अक्टूबर को विधानसभा का घेराव करने के साथ-साथ सदन के भीतर भी विभिन्न ज्वलंत मुद्दों जैसे भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इससे पहले 22 से 25 अक्टूबर तक कांग्रेस राज्य में न्याय यात्रा निकालेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *