दमन।।।थार-फॉर्च्यूनर के मालिक एक लाइन में ,दिलाई गई सड़क सुरक्षा की शपथ
आमतौर पर थार और फॉर्च्यूनर जैसी बड़ी और मस्कुलर लुक वाली को रौब से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इनके मालिक अपना रौब दिखाने के लिए इन गाड़ियों से रैश ड्राइविंग करते हैं। लेकिन, दमन में थार और फॉर्च्यून के मालिकों ने मिलकर एक अनोखी सड़क सुरक्षा पहल में भाग लिया। इस अभियान को थार-फॉर्च्यूनर संकल्प यात्रा नाम दिया गया और इसका मकसद बड़ी और पावरफुल गाड़ियां चलाने वाले ड्राइवरों को सड़क पर जिम्मेदार और अनुशासित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना था। आइए आपको इस अनोखे रोड सेफ्टी कैंपेन के बारे में डिटेल में बताते हैं।
जिला प्रशासन भी साथ रहा
दमन प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर ने खुद मौजूद रहकर थार और फॉर्च्यूनर के मालिकों को सड़क सुरक्षा की शपथ (Pledge) दिलाई। ड्राइवरों को लाइन में खड़ा करके सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इसके बाद इन एसयूवी गाड़ियों का एक कॉन्वॉय निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
दमन की यह थार-फॉर्च्यूनर संकल्प यात्रा यह संदेश देती है कि कार चाहे कितनी भी बड़ी, पावरफुल या महंगी क्यों न हो, सड़क के नियम सभी के लिए बराबर हैं और बड़ी गाड़ी के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है।
साभार N B T।।
