दिल्ली।।।।अब नहीं होंगे जंतर मंतर पर प्रदर्शन ,,,सुरक्षा कारणों से पुलिस ने सूची से नाम हटाया
India, Delhi, New Delhi, Jantar Mantar, Astronomical Observatory
दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन को लेकर बदलाव किए जाने की खबर सामने आई है. गृह मंत्रालय के फैसले के बाद प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और CBD ग्राउंड को अनुमति के दायरे रखने की बात चर्चा में है।
दिल्ली में धरना-प्रदर्शन को लेकर जंतर-मंतर पर बड़ा बदलाव किए जाने की जानकारी सामने आई है. गृह मंत्रालय के फैसले के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रदर्शन के लिए तीन नए स्थान तय किए हैं. इनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और CBD ग्राउंड शामिल हैं. इस फैसले पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
![]()
अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन के लिए तय जगहों की सूची से हटाए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि अब यह प्रदर्शन की जगह नहीं रही है. उन्होंने आरोपों के लहजे में कहा कि एक कायर तानाशाह ने जंतर-मंतर को युद्ध का मैदान बना दिया था. ‘अब पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा।उनका यह बयान धरना-प्रदर्शन के लिए जगहों में बदलाव को लेकर राजनीतिक और सार्वजनिक बहस के बीच आया है. दिपके ने अपने बयान के जरिए विरोध दर्ज कराने की जगह को लेकर सवाल उठाए हैं।
तीन जगह चिन्हित।।।
धरना-प्रदर्शन के लिए अब तीन स्थानों को चुना गया है. इनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और CBD ग्राउंड शामिल हैं. दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा कारणों को इस बदलाव की वजह बताया गया है।
हालांकि, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित किए जाने और नए स्थानों पर लागू होने वाले नियमों की स्थिति स्पष्ट करने के लिए संबंधित आधिकारिक आदेश की पुष्टि जरूरी है. ऐसे में यह देखना अहम होगा कि नए प्रावधानों के तहत प्रदर्शनकारियों को किन शर्तों के साथ धरना देने की अनुमति मिलती है।
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन के लिए तय स्थलों की सूची से हटाने का आदेश जारी किया है. 11 अक्टूबर 2026 को जारी इस आदेश के मुताबिक अब प्रदर्शन के लिए तीन अन्य जगहें निर्धारित की गई हैं. इनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का CBD ग्राउंड शामिल हैं।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार के हस्ताक्षर से जारी यह आदेश 28 अप्रैल 2022 को जारी पुराने आदेश में संशोधन करता है. इसके तहत जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाकर तीन नए स्थानों को शामिल किया गया है।
इस फैसले के बाद दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थलों की व्यवस्था में बदलाव होगा। नई जगहों पर प्रदर्शन की अनुमति, शर्तों और प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी संशोधित SOP जारी होने के बाद मिल पाएगी।
