उधमसिंहनगर।।।सी एम धामी अपनी माताओं बहनों के साथ
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तराखंड के प्रसिद्ध माँ वाराही धाम, देवीधुरा में आस्था, परंपरा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ऐतिहासिक बग्वाल मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर मां वाराही का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मेले में शामिल हुए और प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
वीओ- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवीधुरा का बग्वाल मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक आस्था का प्रतीक है। उन्होंने मां वाराही के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मेले में पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोक संस्कृति की झलक ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
वीओ- मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और देवभूमि की गौरवशाली विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनके नेतृत्व में प्रदेश के प्राचीन मंदिरों, धार्मिक स्थलों और तीर्थ क्षेत्रों का सुनियोजित विकास किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं और धार्मिक पर्यटन को भी नई गति प्राप्त हो रही है।
वीओ- धामी सरकार द्वारा लोक आस्था से जुड़े मेलों, उत्सवों और सांस्कृतिक आयोजनों को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसका परिणाम है कि उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल रही है। साथ ही आधुनिक सुविधाओं के विकास से श्रद्धालुओं की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है।
पीटीसी- देवीधुरा का ऐतिहासिक बग्वाल मेला एक बार फिर आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक एकता का संदेश देकर संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति ने इस आयोजन को और अधिक गरिमा प्रदान की, जबकि राज्य सरकार की पहल से उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नए आयाम मिलते दिखाई दे रहे हैं।
