उत्तराखंड ।।।।।कल से होगा 4 जिलों में जनगणना का कार्य शुरू

0

कल 1 सितंबर से जनगणना 2027 के दूसरे चरण पापुलेशन एन्यूमरेशन(P E)की शुरुआत होगी यह पूरे उत्तराखंड में नहीं बल्कि राज्य के उन बर्फीले और गैर- समकालिक क्षेत्र में होगी जहां सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

इस विशेष चरण में उत्तराखंड के चार जिलों के 171 गांव और तीन कस्बों के  करीब 52000 लोगों को शामिल किया गया है उत्तरकाशी से 69 ,चमोली से 23 ,पिथौरागढ़ के 35, और रुद्रप्रयाग के 4 गांव के अलावा गंगोत्री ,बद्रीनाथ और केदारनाथ में भी आबादी की गणना होगी।

जनगणना संचालन निदेशालय के मुताबिक इसके करीब 162 प्रगणक और 34 सुपरवाइजर लगाए गए हैं प्रगणकों और सुपरवाइजर की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है यह पहली बार है जब लोगों से जाति के बारे में सवाल पूछा जाएगा। वही पूरी जनगणना पहली बार पूरी तरह डिजिटल तरीके से की जाएगी।

इस बार जनगणना में नया क्या है?

पहली बार पूरी जनगणना डिजिटल तरीके से होगी ।पहले चरण में प्रगणकों ने मोबाइल ऐप के जरिए जानकारी दर्ज की और दूसरे चरण में भी (पी ई एप)का इस्तेमाल होगा। साथ ही पहली बार लोगों को खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन देने की सुविधा दी गई है।

सबसे महत्वपूर्ण बदलाव में से एक जाति की गणना है ।केंद्र सरकार ने तय किया है की जनगणना के दूसरे चरण में जाति संबंधी जानकारी भी दर्ज की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *