राहुल गांधी के दावे पर !कि चाय की दुकानों पर जातिगत भेदभाव होता है। दलितों को डिस्पोजेबल कप में और अन्य लोगों को कांच या सिरेमिक के दोबारा इस्तेमाल होने वाले कप में चाय दी जाती है। सीएम धामी ने इसपर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज मैंने खटीमा में स्थानीय बंधु बंधावों के साथ डिस्पोजल कप में चाय का आनंद लिया। स्थानीय लोग भी वही थे चाय की दुकान भी वही थी चाय का और चाय पीने में सबके साथ आनंद भी वही था मगर मुझे जाती कहीं नजर नहीं आई।
सी एम धामी ने कहा! कि राहुल गांधी अपनी संकीर्ण मानसिकता की वजह से चाय के कप में भी जाति और भेदभाव खोज रहे हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम कर रही है और देश के साथ उत्तराखंड भी लगातार तरक्की की ओर है। मुझे लगता है यह राहुल गांधी नहीं बोल रहे हैं यह उनके दिमाग का तुष्टिकरण बोल रहा है ।उन्हें ऐसे डिस्पोजल बयानों से बाज आना चाहिए। उन्होंने कहा अगर राहुल गांधी अपनी झूठ की दुकान चलाना बंद कर दें ।तो उन्हें चाय के कप में जाती दिखनी भी बंद हो जाएगी।।