हल्द्वानी।।।राहुल गांधी के खिलाफ (F I R) दर्ज
हल्द्वानी में श्री राम सेना के अमित कुमार जो कि स्वयं दलित समाज से आते हैं उन्होंने दलितों की भावनाओं को आहत करने की बात कहते हुए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज करवाई उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ने पूरे देश में शुद्धिकरण की बात लेकर जो भ्रम फैलाया है उससे हमारी भावनाएं आहत हुई है उनका कहना है कि मैं स्वयं उस कार्यक्रम में उपस्थित था।

ज्ञात हो को की कुछ समय पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान खड़गे हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करने आए थे।उसके बाद कथित रूप से उस स्थान के शुद्धिकरण का मामला सामने आया जिसको कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खड़गे ने राज्यसभा में भी उठाया था इसके उपरांत केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जी ने जांच का आश्वासन दिया था।उसके बाद राहुल गांधी ने और कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को दलितों का अपमान बताकर पूरे देश में प्रचारित कर आंदोलन शुरू करने की धमकी दी।
इसके प्रति उत्तर में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी कांग्रेस पर दलितों का अपमान करने और दलित समाज व देश में भृम फैलाने का आरोप लगाते हुए अपने बयानों से हमने शुरू कर दिए। उसी कड़ी में श्री राम सेना के अमित कुमार ने FIRदर्ज कराते हुए राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।।
