उधमसिंहनगर।।। चौक भड़काऊ भाषण मामला, सख्त हुये सीएम धामी, जानिये क्या कहा
उधमसिंहनगर।।
त्रिशूल चौक पर जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान दिए गए कथित भड़काऊ भाषण को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया है. चंपावत रवाना होने से पहले खटीमा के लोहियाहेड हेलीपैड पर मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में कानून का राज है. यहां उन्मादी भाषण देने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.
सीएम धामी ने कहा त्रिशूल चौक पर दिया उन्मादी भाषण एक व्यक्ति द्वारा भाषण भर नहीं है, क्योंकि मौलाना एक विचारधारा है, जो अतिक्रमण करती है. भारत के संविधान को नहीं मानती है, लेकिन अब सरकार बदल चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के उपरांत व्यवस्था का राज कानून का राज स्थापित हुआ है. जिसने भी उन्मादी भाषण दिया उनके खिलाफ कानून के हिसाब से कार्यवाही होगी. प्रशासन उन्हे ढूंढ
