स्लग- देवीधुरा में 8 मिनट खेली गई ऐतिहासिक बग्वाल स्थान- देवीधुरा, चंपावत ।।।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दर्शन करने पहुंचे

0

एंकर/विजुअल -चंपावत के विश्व प्रसिद्ध मां वाराही धाम देवीधुरा में रक्षाबंधन के अवसर पर ऐतिहासिक बग्वाल मेले का आयोजन हुआ। चार खामों के योद्धाओं के बीच खेले गए इस अनोखे पाषाण युद्ध के साक्षी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत हजारों श्रद्धालु बने।दोपहर 1 बजकर 48 मिनट पर शुरू हुई बग्वाल करीब 8 मिनट तक चली और 1 बजकर 55 मिनट पर समाप्त हुई। मां वाराही के जयकारों के बीच बग्वाली वीरों ने एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए। इस दौरान 180 योद्धा घायल हुए, जिनका मौके पर बनाए गए स्वास्थ्य शिविरों में उपचार किया गया, जबकि तीन घायलों को रेफर किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां वाराही के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल को उत्तराखंड की आस्था और समृद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक बताया।मुख्यमंत्री ने लक्ष्मण सिंह लमगरिया की मांग पर देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की। साथ ही 9 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से मल्टी लेवल पार्किंग बनाने की बात कही।बग्वाल में वालिक, चम्याल, गहड़वाल और लमगड़िया खाम के योद्धाओं ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बग्वाल के बाद सभी योद्धाओं का एक-दूसरे से गले मिलना भाईचारे और सौहार्द की मिसाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *