झारखंड ।।।जमशेदपुर में 33 करोड़ की डकैती, डकैत फरार
जमशेदपुर के गोलमुरी बाजार स्थित केनरा बैंक में गुरुवार को सुबह 9.10 बजे पांच हथियारबंद डकैतों ने बैंक खुलते ही सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों को बंधक बनाकर 40 लाख रुपये नकद और 23.80 किलो मॉरगेज गोल्ड (कीमत 33.20 करोड़ रुपये) लूट लिए। इस तरह बैंक से कुल 33.60 करोड़ रुपये की बड़ी डकैती को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने नौ डीएसपी व सात थाना प्रभारियों की एसआईटी गठित कर जांच शुरू कर दी है।
रेनकोट पहनकर आए अपराधियों ने सफाईकर्मी के घुसते ही प्रवेश किया और कर्मचारियों के हाथ-पैर सेलो टेप से बांध दिए। विरोध करने पर गार्ड को पिस्तौल की बट से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद मैनेजर से लॉकर की चाबी लेकर कैश और सोना बैग में भरा और 10.12 बजे दो बाइक से फरार हो गए। सूचना पर ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, सिटी डीएसपी संजीव कुमार, ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार समेत सात थानों के थानेदार मौके पर पहुंच गये। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया, जिन्होंने फिंगर प्रिंट और अन्य सबूत इकट्ठा किये।।
पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने बताया कि बैंक में पांच की संख्या में आए अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। रेनकोट पहनकर पहुंचे बदमाश 40 लाख रुपये नकद और मॉरगेज गोल्ड ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर एसआईटी का गठन कर दिया है। करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा चुकी है और अपराधियों की पहचान की जा रही है।
प्रबंधक
केनरा बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मागेश रामानाथन के अनुसार, गोलमुरी शाखा से डकैत 40 लाख रुपये नकद और 23.80 किलो सोना ले गए हैं। यह सोना गोल्ड लोन के एवज में रखे गहनों के रूप में थे, जो 100 से अधिक बैंक ग्राहकों के हो सकते हैं। इसका पूरा आकलन किया जा रहा है। जितने भी ग्राहकों के गहने गए हैं, उन्हें उसका नियमानुसार भुगतान किया जायेगा

