दिल्ली कॉक्रोज ।।।कल इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले अभिजीत दीपके -हम सब का मकसद एक!
कल के इंडिया गठबंधन प्रदर्शन के बाद अभिजीत दीपके ने अपील की कि हम सभी एक ही मकसद के लिए लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि कॉन्स्पिरेसी थ्योरी को हमें बांटने न दें।

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अपील की कि हमें आपस में नहीं लड़ना है. उन्होंने कहा कि जब सीजेपी को प्रोटेस्ट की इजाजत दी गई तो कई लोगों ने तुरंत यह कॉन्स्पिरेसी थ्योरी फैलानी शुरू कर दी कि हमें बीजेपी द्वारा प्लांट किया गया. कल इंडिया ब्लॉक ने एक विशाल विरोध-प्रदर्शन किया लेकिन वैसा कोई क्रैकडाउन देखने को नहीं मिला जैसा हमने 10 अक्टूबर को देखा. सरकार ठीक इसी तरह से हमें एक-दूसरे के खिलाफ लड़ाती है. अलग-अलग प्रोटेस्ट के साथ अलग-अलग बर्ताव करती है. लोगों के बीच संदेह और अविश्वास पैदा करती हैं जो आखिरकार एक ही मकसद के लिए लड़ रहे हैं।।
अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा, “मेरी सभी से बस यही अपील है कि इन चालों को समझें. आज, वे एक प्रोटेस्ट की इजाजत दे सकते हैं और दूसरे को कुचल सकते हैं. कल, वे भूमिकाएं बदल सकते हैं. मकसद सिर्फ इतना है कि सत्ता में बैठे लोगों से सवाल करने के बजाय हम एक-दूसरे पर शक करते रहें. कॉन्स्पिरेसी थ्योरी को हमें बांटने न दें. जब हमें एक साथ खड़े होना चाहिए, तब आपस में ही लड़ने के जाल में न फंसें. लड़ाई ज्ञानेश कुमार और उन्हें बचाने वालों के खिलाफ है. इस बात को न भूलें.”
दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अलग-अलग मोर्चों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. एक तरफ इंडिया गठबंधन ने मोर्चा खोला हुआ है तो दूसरी तरफ कॉकरोच जनता पार्टी
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ हर लड़ाई को कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन ।
कल इंडिया गठबंधन के मार्च में इस विरोध प्रदर्शन के मुखर चेहरों में से एक नेहा बोरा विपक्षी नेताओं के साथ दिखीं. इस पर ये सवाल हुआ कि सीजेपी को भी विपक्ष का साथ देना चाहिए. इस आज सीजेपी की प्रवक्ता मेहर पसरीचा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हमारे भी वॉलंटियर्स कल इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में थे. उन्होंने साफ किया कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जितने भी प्रदर्शन हो रहे हैं, उन्हें सीजेपी का समर्थन करती है।
