दिल्ली।।। प्रकाश राजपुरोहित बने नए उप चुनाव आयुक्त, विभाग ने जारी किया आदेश

0
FB_IMG_1791714969382

केंद्र सरकार ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) में बड़ी प्रशासनिक नियुक्ति करते हुए 2010 बैच के आईएएस अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित को नया उप चुनाव आयुक्त (DEC) नियुक्त किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनके नाम को मंजूरी दे दी है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, राजस्थान काडर के आईएएस अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित को अप्रैल 2030 तक के लिए उप चुनाव आयुक्त के पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रक्षा मंत्रालय में भी किया काम

प्रकाश राजपुरोहित इससे पहले मई 2026 से रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। यह नियुक्ति ACC द्वारा स्वीकृत 27 संयुक्त सचिव और समकक्ष स्तर के अधिकारियों के फेरबदल का हिस्सा है।

पद खाली होने का कारण।।

चुनाव आयोग में उप चुनाव आयुक्त का यह महत्वपूर्ण पद अगस्त से खाली चल रहा था। दरअसल, मतदाता सूची और आईटी प्रभाग के तत्कालीन प्रभारी उप चुनाव आयुक्त संजय कुमार को अगस्त में समय से पहले उनके मूल काडर में वापस भेज दिया गया था।

इसके बाद उन्हें दिल्ली सरकार में तैनात कर दिया गया था। संजय कुमार ने ही 24 जून 2025 को देश भर में एसआईआर (SIR) प्रक्रिया शुरू करने वाले चुनाव आयोग के आदेश पर हस्ताक्षर किए थे।

चुनाव आयोग के आईटी प्रभाग पर आंतरिक मतभेद

द इंडियन एक्सप्रेस की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग के आईटी प्रभाग के कामकाज को लेकर आयोग के भीतर आंतरिक मतभेद सामने आए थे। चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने आंतरिक बातचीत के दौरान आईटी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।

जिन प्रमुख फैसलों पर आपत्ति जताई गई थी, उनमें जुलाई में संजय कुमार को आईटी प्रभाग के उप चुनाव आयुक्त के प्रभार से हटाया जाना भी शामिल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *