उधमसिंहनगर।।जाट महासभा द्वारा काशीपुर अर्बन को.बैंक का स्वागत समारोह

0
IMG20260914194212

आज जाट महासभा द्वारा काशीपुर अर्बन को.बैंक के नव निर्वाचित अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष एवं संचालकों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।।समारोह के मुख्य अतिथि माननीय महापौर श्री दीपक बाली जी रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी संसार सिंह जी ने की । अपने संबोधन में महापौर दीपक बाली ने बर्तमान में बैंक की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए सभी से अनुरोध की की हम सब शहर बासियों को मिल कर इस बैंक आगे बढ़ाना है और ऊचाइयों तक ले जाना है। इस बैंक के बाद अस्तित्व में आये अल्मोड़ा अर्बन को बैंक आज इस बैंक से हजारों गुना आगे है तो हम सब संकल्प ले कि अपने शहर के इस बैंक को उस बैंक से भी हजारों गुना आगे ले जाएंगे और यह सब हमारे काशीपुर के सम्मानित नागरिकों द्वारा ही संभव हो पाएगा।

कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री खिलेंद्र चौधरी जी एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे श्री  संसार सिंह जी ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद श्री विजय कुमार बॉबी जी श्रीमती राजरानी सिद्धू जी एवं शहर के गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।।।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *