उत्तराखंड,रुड़की ।। दिल दहलाने वाली घटना ,दिल्ली के युवक ने चाकू से सरे बाजार काट ली अपनी गर्दन
Oplus_16908288
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के रुड़की में एक युवक ने चाकू से अपनी ही गर्दन काट ली. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां से अस्पताल के चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर मानते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया. घायल युवक दिल्ली का निवासी बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
दरअसल, रुड़की शहर के व्यस्त गणेश चौक के पास सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने दुकान से महज 10 रुपए में चाकू खरीदा और कुछ ही देर बाद उसी चाकू से अपनी गर्दन काट ली. अचानक हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. युवक को खून से लथपथ देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना के समय मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अरमान निवासी जनता मजदूर कॉलोनी दिल्ली, रुड़की रेलवे स्टेशन की ओर से गणेश चौक की तरफ आ रहा था. जैसे ही वह तुलसी हॉस्पिटल के पास पहुंचा तो उसने अचानक धारदार चाकू से अपनी गर्दन पर वार कर लिया और युवक घायल होते ही सड़क पर गिर गया. घटना के बाद आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे. इसी बीच किसी शख्स ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।।
युवक ने आखिर किस वजह से अपनी गर्दन पर चाकू से वार किया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस युवक के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही घटना के कारणों की जांच कर रही है।।।।।
