उत्तराखंड ।।।।अग्निवीर सेल के गठन को मंजूरी

0
20260908_202742

हमारी सरकार द्वारा ‘अग्निवीर सेल’ के गठन को मंजूरी दी गई है। यह पहल अग्निवीरों के अनुभव, अनुशासन और सैन्य कौशल को रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने का सार्थक प्रयास है।

वीरभूमि उत्तराखंड के युवाओं ने सदैव भारतीय सेना में अपने शौर्य और समर्पण से देश का गौरव बढ़ाया है। अग्निवीर सेल उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार की संभावनाओं तक पहुंच बनाने, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देने तथा आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस योजना से निश्चित ही प्रदेश के युवाओं को रोजगार के साथ-साथ प्रदेश को भी तरक्की के नए-नए रास्ते देखने को मिलेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के सभी युवाओं से आग्रह किया कि वह बढ़-चढ़कर इस योजना का लाभ लें और उत्तराखंड जो वीर भूमि के नाम से भी जाना जाता है उसकी परिपाटी को कायम रखें। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से आग्रह किया है कि वह प्रदेश को आगे बढ़ाने में सरकार का सहयोग करें भ्रम की स्थितियों से बाहर रहकर यथार्थ में जीने का प्रयास करें हमारी सरकार हमेशा युवाओं के साथ खड़ी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *