काशीपुर ।।।।मल्टी स्टोरी पार्किंग लगभग तैयार ,पर एसपी कार्यालय पर संशय बरकरार

0

काशीपुर। काशीपुर में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण लगभग पूरा हो गया है लेकिन तीसरी मंजिल पर प्रस्तावित एसपी कार्यालय का निर्माण अधर में लटक गया है। इसके लिए ग्रामीण अभियंत्रण सेवा ने लगभग ढाई करोड़ की राशि का इस्टीमेट तैयार किया था। दो साल से इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल पाई है।

काशीपुर में  करीब 18 करोड़ की लागत से मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण कराया गया है। पूर्व में इस स्थान पर जेल और बाद में पुलिस विभाग द्वारा इसे एस पी कार्यालय बना दिया। पुलिस विभाग ने यह स्थान इस शर्त पर खाली किया था कि विकास प्राधिकरण इस भवन में एसपी कार्यालय, एसओजी, सीपीयू और पुलिस कंट्रोल रुम के लिए बिल्डिंग बनाकर देगा। शुरुआत में विकास प्राधिकरण ने एसपी ऑफिस के लिए भवन के प्रथम तल पर 3500 वर्ग फीट जगह आवंटित की थी। बाद में इसमें बदलाव करते हुए एसपी आफिस के लिए तीसरी मंजिल पर 6500 वर्ग फीट का प्रस्ताव बना।

फिलहाल निर्माण एजेंसी ने एसपी कार्यालय के स्थान पर ऊपरी मंजिल को टिनशेड डालकर छोड़ दिया। एसपी कार्यालय के लिए डीपीआर तैयार कर पुलिस मुख्यालय भेजी गई थी। पार्किंग की जमीन और तीसरे तल के स्वामित्व की स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण बजट आवंटित करने में दिक्कत आ रही है। इसी पेंच के चलते एसपी कार्यालय, एसओजी, सीपीयू और कंट्रोल रूम का पूरा प्रस्ताव लटका पड़ा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *