काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक ।।।।मेयर दीपक बाली की अहम भूमिका के साथ( निर्विरोध) श्रीमती पुष्पा देवी चेयरमैन ,मनोज अग्रवाल बने

काशीपुर। महापौर दीपक बाली और भाजपा के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रयासों के चलते काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के चुनाव आज निर्विरोध संपन्न हो गए और बैंक की नई प्रबंध समिति का गठन हो गया । चुनाव में 11 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के लिए आज श्रीमती पुष्पा देवी और मनोज कुमार अग्रवाल ने नामांकन किया। किसी और का नामांकन नहीं होने के कारण इन दोनों को निर्विरोध चेयरमैन और वाइस चेयरमैन घोषित कर दिया गया।
आज नगर निगम सभागार में बैंक की पूरी प्रबंध समिति का शानदार स्वागत किया गया ।अपने संबोधन में महापौर दीपक बाली ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए अर्बन बैंक के बेहतर भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव नहीं बल्कि बैंक को बचाने की मुहिम थी जो भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी के सहयोग से सफल हुई। डर था कि बैंक बंद ना हो जाए। इस चुनाव में निर्विरोध ढंग से बैंक की प्रबंध समिति का जिस तरह से चयन हुआ है उसके लिए पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं और मैं विश्वास दिलाता हूं की बैंक दिन दूंनीऔर रात चौगुनी उन्नति करेगा। बैंक की बेहतरी के लिए मैं हमेशा प्रयास करता रहूंगा और आपको विश्वास दिलाता हूं की बैंक इतनी उन्नति करेगा कि उसकी शाखाएं भी बढ़ेगी।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत भा ज पा जिला अध्यक्ष मनोज पाल वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष गुप्ता खिलेंद्र चौधरी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक महिला आयोग की सदस्य श्रीमती मुक्ता सिंह ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्रप्रभा प्रतीक अग्रवाल पुष्प अग्रवाल बैंक के पूर्व अध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह सर्वेश ठाकुर कमलेश कुमार ईश्वर चंद्र गुप्ता मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह चौधरी समरपाल सिंह जसवीर सिंह सैनी पार्षद सरफराज प्रिंस बाली सीमा सागर राशिद फारूकी कुलदीप शर्मा शाह आलम विजय बॉबी वैशाली गुप्ता रवि प्रजापति मनोज जग्गा पुष्कर बिष्ट इरफान गुड्डू पूर्व पार्षद राजू सेठी अनिल कुमार सहित भाजपा नेता सर्वेश शर्मा शशि मनीष चावला बाबू लोहे वाले मुकेश पाहवा चेतन अरोड़ा महुआ खेड़ागंज के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आनंद प्रकाश चेतन अरोड़ा सहित नगर व क्षेत्र के सैकड़ो गणमान्य लोगों ने स्वागत किया। कार्यक्रम का शानदार संचालन काशीपुर नगर निगम के पूर्व सहायक नगर आयुक्त जसवीर सिंह राठी द्वारा किया गया।।
