बांकेबिहारी मंदिर ,जन्माष्टमी ।।।।।रात 1:45 बजे मंगला आरती, 600 भक्तों की एंट्री; ऐसे होंगे ठाकुर जी के दर्शन

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में कान्हा के जन्म के बाद होने वाली मंगला आरती को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। चार और पांच सितंबर की मध्यरात्रि रात 1:45 बजे मंगला आरती होगी। इस विशेष आरती के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालुओं के वृंदावन पहुंचने की उम्मीद है। इस बार भी मंदिर में केवल 600 श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए हाई पावर कमेटी की ओर से पास जारी किए जाएंगे।
मंगला आरती संपन्न होने के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में दर्शन खोल दिए जाएंगे। ठाकुर बांकेबिहारी जी पूरी रात भक्तों को दर्शन देंगे। सुबह करीब 5:30 बजे मंदिर के पट बंद किए जाएंगे। इसके बाद नियमित समय-सारिणी के अनुसार मंदिर में दर्शन होंगे। जन्माष्टमी के कारण इस दौरान वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहने की संभावना है।
