काशीपुर।।।। भक्तों ने श्री बालाजी महाराज के गुणगान के साथ 34 वीं भव्य शोभायात्रा निकाली

0

 

काशीपुर। श्री बालाजी महाराज की 34वीं भव्य शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। मंगलवार को श्री बालाजी दरबार सेवक समिति ने शाम चार बजे शोभायात्रा का शुभारंभ किया। मोहल्ला किला से शुरू होकर यात्रा पुरानी सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, महाराणा प्रताप चौक, रामनगर रोड, चीमा चौराहा से कोर्ट रोड होते हुए जसपुर खुर्द स्थित श्री बालाजी मुक्ति धाम मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की सुंदर झांकियों के अलावा नृत्य करते कलाकार चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के जयकारों से माहौल को भक्तिमय बनाया। इस मौके पर मेयर दीपक बाली, सीमा चौहान, मनोज सेठी, अनिल चावला, जितिन अरोरा, अजय अरोरा, अनिल वर्मा, सिकंदर सैनी, दिनेश सैनी, प्रेम चोपड़ा, पुरुषोत्तम वर्मा, हरिओम अग्रवाल आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *