उत्तर प्रदेश।।।सपा नेता आजम खान को HC से राहत,,,, मनी लॉन्ड्रिंग केस में दी अंतरिम जमानत

0
529141-azam-khan-allahabad-high-court-

उत्तर प्रदेश।।।समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खआन को अदालत ने अंतरिम जमानत दे दी है. इस मामले की अगली सुनवाई अब 10 दिसंबर तय की गई है. आजम खान की ओर से भी एक एफिडेविट दाखिल किया गया. अदालत ने दोनों पक्षों को हलफनामों में दिए गए बयानों का खंडन करने के लिए समय दिया।

 एक सप्ताह का वक्त

न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और न्यायमूर्ति देवेंद्र सिंह की बेंच ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भी एक विस्तृत हलफनामा दाखिल करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया. आजम खान को एक रिज्वाइंडर दाखिल करने के लिए 10 दिनों तक का समय दिया. अदालत ने मंगलवार को संकेत दिया कि वो धनशोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत ED द्वारा की गयी गिरफ्तारी के बारे में आजम खान की राहत की मांग वाली याचिका पर सही आदेश पारित करेगी।

मंगलवार को आजम खान के वकील कपिल सिब्बल ने दलील दी कि यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आजम खान के खिलाफ ये कार्यवाही राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा है और उनकी गिरफ्तारी से पहले अनिवार्य प्रावधानों का पालन नहीं किया गया था. सिब्बल ने कहा कि दोहरे पैन कार्ड मामले में रिहा होने के महज 40 मिनट के भीतर आजम खान को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया. 2027 के उत्तरप्रदेश विधान सभा चुनाव तक उन्हें जेल में रखने की साजिश रची गई है. आपको बता दें कि आजम खान को 31 अक्टूबर, 2026 को ED ने उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वो रामपुर जिला जेल से बाहर निकले ही थे. ईडी की ये कार्रवाई मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े धनशोधन, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग, भूमि अधिग्रहण और मोहम्मद अली जौहर युनिवर्सिटी के निर्माण में गड़बड़ियों को लेकर की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *