कश्मीर।।।उमर अब्दुल्ला सरकार में बग़ावत,,,15 बागी विधायकों से फारूक अब्दुल्ला ने मुलाकात की
कश्मीर।।।उमर अब्दुल्ला की सरकार की मुश्किल में है। हाल ही में हुए मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद पार्टी के 15 विधायकों ने बगावत का झंडा उठा लिया है। 15 बागी विधायकों और एक निर्दलीय विधायक ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है। विधायकों ने मंत्रिमंडल में नियुक्तियों और प्रशासन के कामकाज को लेकर सवाल उठाए हैं। इस अंदरूनी खींचतान के बीच पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने नाराज नेताओं से मुलाकात कर उन्हें मनाने की कोशिश की है। बागी विधायकों ने मुख्यमंत्री के सलाहकार के पद से नासिर असलम वानी को हटाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस सलाहकार की वजह से पार्टी नेतृत्व, चुने गए प्रतिनिधियों और सरकार के बीच दूरियां बढ़ गई हैं।
सीएम उमर ने निर्दलीयों से बातचीत से किया इनकार
पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष के बीच मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्पष्ट किया है कि वह केवल नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों से ही बातचीत करेंगे। निर्दलीय विधायकों के साथ बातचीत को लेकर उन्होंने अलग रुख अपनाया है। वहीं, पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बागी नेताओं से मुलाकात कर पार्टी की एकजुटता बनाए रखने की कोशिश की है।
सांसद आगा सैयद पहले ही दे चुके हैं इस्तीफा
श्रीनगर के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी पहले ही इस्तीफा दे दिया हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। यह इस्तीफा तीन नवंबर 2026 से प्रभावी माना गया है। मेहदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान तीन नवंबर को किया था। उनके पार्टी नेतृत्व से मतभेद जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे और अनुच्छेद 370 की वापसी की मांग पर थे। मेहदी ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी ने चुनावी वादों से मुंह मोड़ लिया है। इस कारण उन्होंने यह कदम उठाया। वर्ष 2024 में मेहदी नेशनल कॉन्फ्रेंस के टिकट पर श्रीनगर लोकसभा सीट से चुनाव जीता था।
![]()
अब देखना है कि फारुख अब्दुल्ला साहब की शख्सियत इस मसले को सुलझाने कितना कारगर होगी या इसे भी ऑपरेशन लोटस बताया जाएगा।।।।।।।।।
