राजस्थान।।।।पुष्कर मेले में देसी विदेशी पर्यटकों की धूम,,36 इंच का ‘भालू’ 14 इंच की गाय बनी आकर्षण का केंद्र,,, कम खर्च और 3 लीटर दूध
राजस्थान।।।अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में देशभर से पशुपालकों के आने का सिलसिला जारी है. मेले में इस बार ऊंचे कद के मारवाड़ी नस्ल के घोड़े जहां लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. वहीं, विदेशी नस्ल का पौनी घोड़ा भी सबकी नजरों में छाया हुआ है. अपने छोटे कद की वजह से पौनी घोड़ा मेले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. लोग दूर-दूर से इसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं. इसी तरह मेले में आई छोटे कद की गाय भी लोगों को खूब लुभा रही है. छोटे कद के इन पशुओं को देखकर लोग हैरान हैं और उनके साथ पशु मेले की याद के तौर पर फोटो खिंचवा रहे हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक में इन नन्हे पशुओं को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

पुष्कर पहुंचा 36 इंच का घोड़ा।।।।जयपुर के पशुपालक अभिनव तिवारी ने बताया- इस बार भी वह छोटे कद के पशुओं के साथ पुष्कर के पशु मेले में पहुंचे हैं.उनके पास 15 छोटे कद की गायें और एक काला घोड़ा है. वह 2013 से पुष्कर मेले में घोड़े लेकर आ रहे हैं, जबकि पिछले 3 वर्षों से छोटे कद की गाय भी ला रहे हैं. इस बार उनके पास विदेशी नस्ल का शेटलैंड पौनी काला घोड़ा है, जिसका कद मात्र 36 इंच है. लंबी पूंछ और गर्दन पर घने लंबे बालों वाले इस घोड़े का काला रंग देखकर मालिक ने इसका नाम ‘भालू’ रखा है. तिवारी ने बताया कि मेले में ऊंचे कद के घोड़े तो काफी आए हैं, लेकिन इतने छोटे कद का घोड़ा पहला है. स्कॉटलैंड के शेटलैंड द्वीप पर पाए जाने वाले इन घोड़ों का उपयोग पहले कृषि कार्यों और परिवहन में किया जाता था।
कम जगह और कम खर्च में पल जाती है पुंगनूर गाय।।।।। अभिनव तिवारी ने बताया कि छोटे कद की गायों में उनके पास विच्चूर, मिनी हाउस और पुंगनूर नस्ल की 15 गायें हैं. इन गायों को वह बेचने के लिए नहीं, बल्कि प्रदर्शनी के लिए लाए हैं, ताकि लोगों में गोपालन की भावना विकसित हो और देसी नस्ल की इन छोटे कद की गायों को संरक्षण मिले. छोटे कद की गायों का पालन सुगम है. इनसे दूध उत्पादन भी अच्छा होता है, वहीं कम खर्च और कम जगह पर ही इनका गुजारा हो जाता है।
![]()
3 से 5 लीटर दूध:तिवारी ने बताया- जिस प्रकार लोग अच्छी नस्ल के कुत्ते पालकर अपना स्टेटस दिखाते हैं, उसी प्रकार छोटे कद की गाय भी अब स्टेटस बन गई है. यह घर में आराम से घूमती है और 10×10 के कमरे में रह लेती है. उनके पास पुंगनूर नस्ल की गाय है, जिसका कद मात्र 14 इंच है. यह गाय प्रतिदिन 3 लीटर दूध देती है. इसी तरह विच्चूर नस्ल की गाय 28 इंच की है, जो 5 लीटर प्रतिदिन दूध देती है. लोगों को गाय जरूर पालनी चाहिए, ताकि सड़कों पर गाय न घूमे। इससे देसी नस्ल की गायों को संरक्षण मिलेगा।
