उत्तराखंड।।।। स्वच्छता के क्षेत्र में काशीपुर की राष्ट्रीय उपलब्धि
काशीपुर। स्वच्छता के क्षेत्र में काशीपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर को ‘फास्टेस्ट स्वच्छ सिटी ऑफ उत्तराखंड’ के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सफलता पर काशीपुर के महापौर दीपक बाली व नगर की जनता तथा निगम के अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई दी है।
इस अफसर को सजा करते हुए महापौर दीपक बाली ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी माननीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के मार्गदर्शन तथा समस्त काशीपुरवासियों के सहयोग से काशीपुर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पूरे उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर बनने का गौरव हासिल किया है।
यह उपलब्धि काशीपुर के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है। स्वच्छता के क्षेत्र में शहर की इस शानदार सफलता के लिए काशीपुर नगर निगम को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
महापौर के रूप में यह सम्मान मेरे लिए अत्यंत गर्व और गौरव का विषय है। यह पुरस्कार केवल नगर निगम की उपलब्धि नहीं, बल्कि प्रत्येक काशीपुरवासी की जागरूकता, सहभागिता और स्वच्छ एवं सुंदर काशीपुर के प्रति सामूहिक संकल्प का सम्मान है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि को साकार करने में योगदान देने वाले सभी नगर निगम कर्मियों, स्वच्छता मित्रों, जनप्रतिनिधियों एवं समस्त काशीपुरवासियों को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद।
आप सभी के सहयोग से काशीपुर ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। आइए, अब मिलकर इसे देश के सबसे स्वच्छ शहरों में अग्रणी बनाने का संकल्प लें।
