उत्तराखंड से दिल्ली तक थरथराहट,,,, रात 10:24 बजे भूकंप के झटके, सहमे से घरों से बाहर निकले लोग

0
Screenshot_2026-10-07-09-07-02-92_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

उत्तराखंड।।।उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। लोगों को धरती हिलती महसूस हुई। भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। रात 10:24 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। देहरादून में भूकंप के झटकों के कारण हाईराइज बिल्डिंग में रहने वाले लोग घबरा गए। वे घरों से बाहर निकल गए। नोएडा और गाजियाबाद में भी धरती हिलने के बाद लोग सतर्क दिखाई दिए। भूकंप के बारे में जानकारी जुटाई जाने लगी। लोग फोन पर एक-दूसरे से भूकंप के झटकों के महसूस करने के बारे में पूछते दिखाई दिए। देहरादून के साथ-साथ ऋषिकेश, हरिद्वार, अल्मोड़ा और नैनीताल समेत कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है।

चमोली भूकंप का केंद्र

उत्तराखंड के चमोली में भूकंप का केंद्र था। चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के खडौन लागा गवली गांव में भूकंप का केंद्र था। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के अनुसार, रात 10 बजकर 23 मिनट 13 सेकेंड पर भूकंप आया। इस दौरान उत्तराखंड, यूपी, दिल्ली, पंजाब से लेकर नेपाल तक के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.9 मैग्नीट्यूड बताई जा रही है। भूकंप का प्रभाव दिल्ली-एनसीआर से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में दिखा।

नोएडा में भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत से भर दिया। विनीत ने बताया कि घर में डिनर के बाद लोग आराम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सब कुछ हिलने लगा। इसके बाद अन्य फ्लैट से भी लोग भूकंप-भूकंप चिल्लाने लगे। लोग घरों से बाहर निकल आए। सोसायटी के बाहर मैदान में लोग जमा हो गए। ऑफ्टरशॉक को लेकर चर्चा होने लगी। ऑफिसों में काम करने वाले लोग भी भूकंप को महसूस कर ऑफिस से बाहर निकल गए।

गाजियाबाद में भी इसी प्रकार की स्थिति देखने को मिली। कई सोसायटी में भूकंप के बाद लोग बाहर निकल कर इसकी चर्चा करते दिखे। देहरादून में भूकंप का झटका महसूस किए जाने के बाद लोगों में डर जैसी स्थिति दिखी। लोग खुले मैदान और सड़कों पर आकर भूकंप को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *