उत्तराखंड।।। पहली बर्फबारी के साथ पहाड़ों पर ठंड का स्वागत
चमोली ।।। शनिवार को सीजन की पहली बर्फबारी ने पहाड़ों को सफेद चादर से ढक दिया. बद्रीनाथ , हेमकुंड साहिब और नीति घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस साल की पहली बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान एक बार फिर सटीक साबित हुआ है। बर्फबारी के साथ तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की श्रद्धा में कोई कमी नहीं है और वे खराब मौसम के बावजूद भी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
श्री बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में पहली बर्फवारी।।।।
चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला. बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और नीति घाटी में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई, जिससे पहाड़ी क्षेत्र बर्फ की सफेद परत से ढक गए. इस सीजन की पहली बर्फबारी को देखने के लिए स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा गया. बर्फ गिरने के साथ ही पहाड़ों का नजारा भी बदल गया।
बारिश के साथ बढ़ी ठंड
जिले के कई हिस्सों में दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही. लगातार हो रही बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम के बदले मिजाज का असर जनजीवन पर भी दिखने लगा है. खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम खराब होने के बावजूद बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में उत्साह कम नहीं हुआ है. देश और विदेश से पहुंचे श्रद्धालु बारिश और बर्फबारी के बीच अपने आराध्य के दर्शन कर रहे हैं. पहली बर्फबारी ने धार्मिक स्थलों की प्राकृतिक सुंदरता को और बढ़ा दिया है।
फिलहाल चमोली जिले में स्थिति सामान्य बनी हुई है और सभी स्कूल नियमित रूप से संचालित हो रहे हैं. हालांकि मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है।

