राजनीति।।उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट के लिए राज्यसभा चुनाव की घोषणा

0
images (10)

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने राज्यसभा की 11 खाली सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव कराने का ऐलान किया है. उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर चुनाव होंगे और पश्चिम बंगाल की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव होंगे. सरकारी आदेश के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी की जाएगी. मतदान 16 अक्टूबर 2026 को होगा और उसी दिन मतगणना करके चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

इन सांसदों का कार्यकाल पूरा हुआ

बता दें कि उत्तर प्रदेश से 10 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल पूरा हो चुका है. इनमें सांसद अरुण सिंह, गीता उर्फ चंद्रप्रभा, नीरज शेखर, बृजलाल, प्रोफेसर राम गोपाल यादव, रामजी, BL वर्मा, सीमा, दिनेश शर्मा और हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं. वहीं उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल भी पूरा होने वाला है. इन सभी 10 सांसदों की जगह नए सांसद चुनने के लिए भरतीय चुनाव आयोग मतदान प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है ।

29 सितंबर से शुरू होंगे नामांकन

ECI के आदेश के अनुसार, 29 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई. चुनाव नामांकन भरने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर 2026 है. उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी और नामांकन वापस भी लिए जा सकेंगे. 16 अक्टूबर 2026 को मतदान के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे. इस तरह चुनाव अधिकारियों की देख-रेख में 2 राज्यों की 11 राज्यसभा सीटों को चुनाव करवा कर  भरा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *