उत्तराखंड चमोली ।।। बामणी गांव में पुष्कर सिंह धामी ने मां नंदा का आशीर्वाद लिया
चमोली।।।बामणी गांव,माँ नंदा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर माँ नंदा से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा की मातृशक्ति से मिले अपार स्नेह एवं आशीर्वाद ने मन को भाव-विभोर कर दिया। मातृशक्ति के साथ चाचणी नृत्य में सम्मिलित होकर देवभूमि की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं के रंग में रंगने का भी मुझे अवसर मिला।
अपनों का यह स्नेह, मातृशक्ति का आशीर्वाद और पहाड़ की मिट्टी से जुड़ाव अविस्मरणीय है। यह अपनापन हमारे पहाड़ की संस्कृति की निशानी है आप सभी का यह आशीर्वाद मेरा मनोबल को बढ़ाता है और मैं और ज्यादा स्फूर्ति से आप सभी के लिए और अपने प्यारे उत्तराखंड के लिए काम करता हूं मां नंदा हम सभी का आशीर्वाद बनाए रखें हमारा उत्तराखंड सदा समृद्धि की ओर अग्रसर होता रहे।
