नैनीताल ।।खबरों के हवाले से, नैनीताल जिला सूचना अधिकारी श्री गिरिजा शंकर जोशी जी का ह्रदयाघात से आकस्मिक निधन, पत्रकारों में शोक की लहर
नैनीताल।।। जिला सूचना अधिकारी श्री गिरिजा शंकर जोशी जी का आज शनिवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। आज सेकंड सैटरडे को वह अपने घर से मोटर साइकिल स्टार्ट कर मीडिया सेंटर जाने के लिए निकले थे जैसे ही उन्होंने मोटरसाइकिल में किक मारा तभी उनको हार्ट अटैक आया और कुछ ही क्षणों में उनका निधन हो गया।
उनके निधन की खबर आते ही पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई जोशी जी का स्वभाव अत्यंत ही मिलनसार का और वह सभी मीडिया कर्मियों के लिए एक सहयोगी की भावना रखते थे वह सरल हृदय और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे।
हल्द्वानी में मीडिया सेंटर की नींव और पत्रकारों के लिए गेस्ट हाउस जैसी प्रस्तावित योजनाएं उनके कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां रहेंगी।।
