अजब-गजब ।।।महिला के पेट में 13 पेन, 5 चम्मच और एक मोमबत्ती पाई गई, डॉक्टरों ने क्या कहा?
डॉक्टरों ने तुरंत उसका ईसीजी और एंडोस्कोपी किया. डॉ. रामचंद्र रेड्डी ने बताया कि ईसीजी में सब कुछ ठीक था. लेकिन एंडोस्कोपी के दौरान उसके पेट में पेन, चम्मच और मोमबत्ती जैसी कुछ बाहरी चीज़ें मिलीं.
मिली जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के पालनाडु ज़िले के नरसारावपेट की 33 साल की एक शादीशुदा महिला के सीने में बाईं तरफ़ तेज़ दर्द हो रहा था.इसके बाद उसके परिवार वालों ने उसे माताश्री प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया.
डॉ. रामचंद्र रेड्डी ने बताया कि सीटी स्कैन से इसकी तुरंत पुष्टि करने के बाद उन्होंने एंडोस्कोपी और लैप्रोस्कोपी सर्जरी करने का फ़ैसला किया.उन्होंने बताया कि इस सर्जरी के ज़रिए सभी पेन, मोमबत्तियां और लकड़ी के चम्मच निकाल दिए गए.
बच्चों के इस्तेमाल वाला 25 सेंटीमीटर लंबा एक पेन महिला के पेट में छेद कर चुका था. इसकी वजह से ‘न्यूमोमीडियास्टिनम’ नाम की स्थिति पैदा हो गई थी.
उन्होंने बताया कि महिला को दर्द हो रहा था, इसलिए वह उनके पास आई थी.
डॉ. रामचंद्र रेड्डी ने बताया कि इसके बाद लैप्रोस्कोपी के ज़रिए महिला के पेट से ये चीज़ें निकाली गईं.
उन्होंने बताया कि महिला के पेट से कुल 13 पेन, एक मोमबत्ती और 5 लकड़ी के चम्मच निकाले गए. उन्होंने यह भी बताया कि महिला की हालत अभी स्थिर है.इस तरह की समस्या आमतौर पर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों में होती है.
डॉ. रामचंद्र रेड्डी ने कहा कि मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों की देखभाल करना और यह देखना कि वे अपनी दवाइयां ले रहे हैं या नहीं, माता-पिता की ज़िम्मेदारी है.

