काशीपुर नॉमी का मेला ।।।बाबा जाहरवीर गोगा जी महाराज का प्रसाद चढ़ाने की पुरानी परम्परा
काशीपुर में बाबा जाहरवीर गोगा जी महाराज की नवमी पर मानपुर रोड पॉलिटेक्निक के पास उनके थान (स्थान) पर मेले का आयोजन हुआ। शनिवार की सुबह से मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा की पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं इस दौरान सड़क के दोनों ओर खेल-खिलौनों के अलावा खान-पान के स्टाॅल लगे थे जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। दिनभर रुक-रुक हो रही बारिश के बीच देर रात लगभग 10 बजे तक दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया।
पुरानी मान्यता है कि इस दिन वहां प्रसाद चढ़ाने से बच्चों और घर में सुख शांति कायम रहती है और रोग दूर भागते हैं घर प्रसन्न रहता है इसी मान्यता के अनुसार सदियों से यहां एक छोटे से मेले का आयोजन किया जाता है
