नेपाल बाढ़।।।।। 97 साल की दादी मलबे में से मुस्कुराती हुई योद्धा बनकर बाहर निकली,, रेस्क्यू टीम का कमाल
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बीच 97 वर्षीय गुना माया बोहरा की ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर लोग उनको योद्धा बोल रहे हैं।
नेपाल बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है जिसमें सैंकड़ों लोगों की जान चली गई। लेकिन इस आपदा में ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसने दुनिया को झकझोर कर रख दिया है।
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बीच 97 वर्षीय गुना माया बोहरा की ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर लोग उनको योद्धा बोल रहे हैं। मलबे से निकलते समय उत्खनन यंत्र (JCB)बाल्टी में बैठी उनकी कीचड़ सनी तस्वीर वायरल हो गई है और यह नेपाल की इस आपदा का चेहरा बन गई है।
माया बोहरा उस केयर होम के मलबे के नीचे दबी हुई थीं, जहां वे रह रही थीं। बाढ़ ने इलाके को तहस-नहस कर दिया था। पुलिस और नेपाली सेना ने मिलकर उन्हें मलबे से निकालने में करीब चार घंटे लगे।
उनके परपोते दीपक बोहरा काठमांडू से बचाव में मदद के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि दादी ‘योद्धा’ जैसी लग रही थीं, जैसे वे युद्ध जीतकर लौटी हों। उनसे जब पूछा कि वह कैसी हैं तो वह मुस्कुरा दीं।
उन्होंने बताया कि मेरे भाई और बेटे पेड़ों से बंधी रस्सी की मदद से आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि दादी अभी जिंदा हैं, लेकिन कई अन्य लोग मरे हुए लग रहे हैं।
