उत्तराखंड।।।दीपावली पर्व पर पटाख़ों और अन्य दुर्घटनाओं में 630 मरीज आये।।।ईश्वर की कृपा से कोई गंभीर नहीं

0
Campus-image_i68UmKAjT

देहरादून।।।दीपावली पर,,सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट मोड पर रहीं. त्योहार के दौरान पिछले 24 घंटों में अस्पताल की इमरजेंसी में करीब 630 मरीज पहुंचे. इनमें से 90 मामले दीपावली से संबंधित थे. दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. आरएस बिष्ट ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली के दौरान पटाखों से झुलसने के 40 मामले सामने आए. राहत की बात यह रही कि इनमें किसी भी मरीज की स्थिति गंभीर नहीं थी. सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया।

पटाखों से झुलसे 40 लोग, हाथों में आई सबसे ज्यादा चोट।।।।दून अस्पताल के एमएस डॉ. आरएस बिष्ट के मुताबिक, दीपावली के दौरान आतिशबाजी से जुड़े मामलों में सबसे अधिक मरीज झुलसने के कारण अस्पताल पहुंचे. कुल 40 लोग पटाखों की चपेट में आकर घायल हुए. इनमें 38 मरीजों के हाथ झुलसे थे, जबकि दो लोगों के चेहरे पर पटाखों की चिंगारी या लपटों की चपेट में आने से चोट आई।

ज्यादातर मामले अनार जलाते समय हुए हादसों से जुड़े थे. अनार से निकलने वाली चिंगारियों और अचानक उठने वाली तेज फुहार के कारण लोगों के हाथ झुलस गए. हालांकि, सभी मरीजों में बर्न इंजरी 10 से 15 प्रतिशत के बीच रही. किसी भी मरीज को गंभीर रूप से झुलसने के कारण अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी।।।।
-डॉ. आरएस बिष्ट, दून अस्पताल-

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक आतिशबाजी की चपेट में आए लोग।।। दीपावली पर पटाखों से होने वाले हादसों में अलग-अलग आयु वर्ग के लोग घायल हुए. डॉ. बिष्ट के अनुसार, पांच साल से कम उम्र के करीब पांच बच्चे भी झुलसने के बाद अस्पताल पहुंचे. वहीं, 12 साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या भी लगभग इतनी ही रही. इसके अलावा किशोर, युवा और वयस्क भी आतिशबाजी के दौरान घायल हुए. इससे साफ है कि पटाखों से होने वाले हादसों का खतरा केवल बच्चों तक सीमित नहीं है, बल्कि बड़े भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. वहीं, 40 बर्न इंजरी के मामलों में 28 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल थीं।

प्राथमिक उपचार के बाद सभी मरीजों को किया डिस्चार्ज, 11 सड़क दुर्घटनाओं के भी केस।।। एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि पटाखों से झुलसे सभी मरीजों को अस्पताल में तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया. इमरजेंसी और प्लास्टिक सर्जरी यूनिट के डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया. घावों की मरहम-पट्टी और जरूरी दवाएं देने के बाद मरीजों की स्थिति का आकलन किया गया. सभी मरीज खतरे से बाहर थे, इसलिए किसी को भी अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी. उपचार के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, दीपावली के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई थी, जिससे इमरजेंसी में पहुंचे मरीजों को समय पर उपचार मिल सका।

दीपावली के दौरान दून अस्पताल की इमरजेंसी में पटाखों से झुलसने के अलावा सड़क दुर्घटनाओं के मामले भी सामने आए. पिछले 24 घंटों में करीब 11 लोग सड़क हादसों में घायल होने के बाद अस्पताल पहुंचे. त्योहार के दौरान सड़कों पर बढ़ने वाला यातायात और वाहनों की आवाजाही के बीच सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहा. हालांकि, इन हादसों में घायल किसी भी मरीज की स्थिति गंभीर नहीं बताई गई. सभी को समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया।

630 मरीजों में 90 मामले दीपावली से जुड़े: दून अस्पताल के एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि पिछले 24 घंटों में इमरजेंसी में करीब 630 मरीजों का पंजीकरण हुआ. इनमें सामान्य बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े मरीज भी शामिल थे. वहीं, 90 मामले सीधे तौर पर दीपावली के दौरान हुई घटनाओं से संबंधित रहे. इनमें पटाखों से झुलसने वाले 40 मरीज और सड़क दुर्घटनाओं के11 मामले प्रमुख रहे।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, त्योहार के दौरान डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मचारियों की टीम पूरी तरह मुस्तैद रही. समय पर उपचार मिलने से किसी भी मरीज की स्थिति गंभीर नहीं हुई. कुल मिलाकर दीपावली के दौरान दून अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक रही, लेकिन किसी बड़ी अनहोनी या गंभीर हादसे का मामला सामने नहीं आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *