उत्तराखंड।।।। दिलेर मेहंदी विवाद पर मुख्यमंत्री धामी ने मीका सिंह से फोन पर बात की

0
daler-mehndi-controversy-cm-dhami-calls-for-end-amid-mikas-support

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और गायक दलेर मेहंदी के बीच टिहरी के कुंजापुरी मेले में हुआ विबाद अब बॉलीवुड और संगीत जगत तक पहुंच गया है. दलेर मेहंदी के पक्ष में तमाम कलाकार आ गए हैं. साथ ही फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयीज की भी विवाद में एंट्री हो गई है. वहीं, विवाद को शांत करने के लिए सीएम धामी ने खुद स्टैंड लेना शुरू कर दिया. सीएम ने सिंगर मीका सिंह से फोन पर बातकर मामले को सुलझाने की कोशिश की है।

आज 22 अक्टूबर को सीएम धामी ने गायक मीका सिंह से फोन पर बातचीत कर दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद के संबंध में चर्चा की. सीएम धामी ने कहा कि किसी भी प्रकार की गलतफहमी या मतभेद को आपसी संवाद और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दूर किया जाना चाहिए. उत्तराखंड सदैव ‘अतिथि का स्वागत करता है. देवभूमि उत्तराखंड में देश-दुनिया के सभी कलाकारों का हृदय से स्वागत और सम्मान है. प्रदेश सरकार कला, संस्कृति और कलाकारों के सम्मान के लिए सदैव आगे रहती है।

इसके उलट दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह को लेकर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि, मीका सिंह, दलेर मेहंदी के भाई हैं और बॉलीवुड में उनकी वर्षों पुरानी लिगेसी है.  ऐसे में जो मित्र धर्म निभा रहे हैं, वह अच्छा हैं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंच पर कलाकार से टकराने के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं. तमाम कलाकारों की ओर से दलेर मेहंदी का समर्थन किए जाने के बीच इस विवाद में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) की एंट्री हो गई है।फेडरेशन ने दलेर मेहंदी का सपोर्ट किया है और इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर मंत्री सुबोध उनियाल की शिकायत की है।।।।।।।।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *