बॉलीबुड।।।।दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे बॉलीवुड के सितार,,,,,आरोपों की निंदा की

0
thalra-mahatha-ka-samarathana-ma-aae-satara_806338c85ed267ee26ae35c91df92351

बॉलीबुड के पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. उत्तराखंड के एक नवरात्रि इवेंट में दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर हुए विवाद ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है. अब सिंगर के सपोर्ट में उनके फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी आ गए हैं. दलेर मेहंदी के भाई और सिंगर मीका सिंह के बाद फिल्म इंडस्ट्री के सितारे दलरे मेहंदी के सपोर्ट में पोस्ट शेयर कर आरोपों को गलत बता रहे हैं. कपिल शर्मा, शिल्पा शेट्टी, बादशाह, शान और नील नितिन मुकेश जैसे सितारे सिंगर के साथ खड़े हुए हैं. सोशल मीडिया पर इन सितारों का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

विवाद की जड़।।।।।।

असल विवाद तब शुरू हुआ जब दलेर मेहंदी उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक नवरात्रि इवेंट में परफॉर्मेंस देने पहुंचे. सिंगर इवेंट में अपने बैंड के साथ नजर आए. इस दौरान आयोजकों ने सिंगर पर आरोप लगाया कि वो खुद गाना नहीं गा रहे हैं बल्कि उनका बैंड गाना गा रहा है, जबकि लोग सिंगर को सुनने के लिए आए हैं. वहीं इवेंट में मौजूद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी स्टेज पर पहुंचे और उन्होंने सिंगर को ठीक सा ना गाने के लिए जमकर फटकार लगाई. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि वो नशे में हैं और वो ठीक से बात नहीं कर पा रहे हैं तो गाना कैसे गाएंगे. इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रचारित हुआ।

शिल्पा शेट्टी ,बादशाह ने किया सपोर्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी दलेर मेहंदी के सपोर्ट में पोस्ट शेयर किया है. एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा, ‘दलेर मेहंदी सबसे टैलेंटेड कलाकारों में से एक हैं. ये देखकर दुख होता है कि लोग उनकी काबिलियत पर सवाल उठा रहे हैं. भगवान उन्हें इस मुश्किल समय से उभरने की ताकत दे।रैपर बादशाह ने भी दलेर मेहंदी के सपोर्ट में पोस्ट शेयर किया है. सिंगर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पंजाबी सिंगर से जुड़े विवाद पर बात करते हुए नोट लिखा. रैपर बादशाह ने अपने नोट में लिखा, ‘दलेर मेहंदी एक लेजेंड हैं. आप अपनी नाराजगी दिखा सकते हैं, लेकिन जिसने हमारी म्यूजिक इंडस्ट्री को इतना कुछ दिया है, ऐसे कलाकार को सबके सामने बेइज्जत करना बेहद दुख है. लेजेंड्स इज्जत के हकदार हैं, खासकर तब जब वो कमजोर स्थिति में हों. हमेशा इज्जत करनी चाहिए।।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *