उत्तराखंड।।।। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम को जोड़ने वाले पुल का निर्माण शीघ्र

0
FB_IMG_1789293860392

जनपद रुद्रप्रयाग।।। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जारी बयान में कहा गया है श्री केदारनाथ एवं श्री बदरीनाथ धाम मार्ग को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। पुल की लोड टेस्टिंग भी सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। बारिश के कारण कुछ अंतिम कार्य शेष हैं, जिन्हें मौसम अनुकूल होते ही पूरा कर लिया जाएगा।

श्री धामी ने कहा की आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क एवं पुलों के माध्यम से कनेक्टिविटी को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। इससे जहां प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है, वहीं स्थानीय लोगों के लिए आवागमन, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं। आज उत्तराखंड लगातार प्रगति के पद पर रहते हुए पूरे देश में एक मॉडल राज्य के रूप में विकसित हो रहा है यह सब हमारे प्रदेशवासियों के सहयोग से संभव हो पाया उन्होंने जितना प्यार और अपनापन हमारी सरकार को दिया उसके हम सदैव आभारी रहेंगे।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *